Changing Weather : आजकल देश-भर में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है. कहीं तपती गरमी के बीच अचानक ही मौसम का रुख बदल जाता है और कहीं बरसात तो कहीं ओलावृष्टि के साथ आंधी आने लगती है. तो आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आने वाले दिनों में देश के किस हिस्से में कैसा रहेगा मौसम?
भारत के पूर्वी हिस्से के मौसम में होगा बड़ा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार आज 6 मई को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में तेज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है. इस कारण तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा.
उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों नोएडा, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, कुशीनगर, बस्ती, अमेठी, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज आदि में बारिश-आंधी की संभावना है. तेज रफ्तार हवाएं भी चलने के आसार हैं जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी चलने की संभावना है. देहरादून और आसपास का तापमान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने उम्मीद है.
हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. वहीं, 6 मई को मनाली में तापमान में गिरावट होगी.
पंजाब में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और बिजली कड़कने की भी संभावना है.
राजस्थान जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
मध्य प्रदेश के कटनी, भोपाल, जबलपुर, शहडोल, सिंगरौली, सतना, बालाघाट, विदिशा और रीवा में हलकी बारिश की संभावना है.
कुल-मिलाकर देखा जाए तो आने वाले समय में देश के कई हिस्सों में बरसात की संभावना होती दिख रही है. कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चलेंगी जिससे मौसम के तापमान में गिरावट आएगी.





