National Mango Festival. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 29 से 31 मई ,2026 तक तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026’ का होगा आयोजन जिसमें आम की खास किस्मों और तकनीकों का होगा प्रदर्शन और देश-भर के किसान होंगे शामिल.
राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 का आगाज
उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रकृति की ओर’ सोसाइटी के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में आयोजित होगा. इस महोत्सव में देश-भर की उन्नत आम किस्मों का होगा प्रदर्शन और होंगी अनेक प्रतियोगिताएं. इनके अलावा तकनीकी संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम बागबानों को अनेक जानकारी मिलेंगी.
उन्नत किस्मों का प्रदर्शन और मिलेंगी तकनीकी जानकारी
इस आम महोत्सव में देश-भर की अनेक उन्नत आम की किस्मों की जानकारियां मिलेंगी. इसके अलावा आम से बनाए गए अनेक स्वादिष्ट खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय भी किया जाएगा. आम के पौधों की प्रदर्शनी, बिक्री के साथ-साथ किसानों और उद्यमियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी.
विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन
इस आम महोत्सव में आने वाले किसानों को आम उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा. किसानों और उद्यमियों के साथ बातचीत भी होगी जिसमें किसानों की समस्यायों का समाधान किया जाएगा. 3 दिन तक होने वाले इस आयोजन में देश-भर से किसान, आम उत्पादक, उद्यमी, महिला स्व-सहायता समूह, आदि भाग लेंगे, जहां विशेषज्ञ द्वारा किसानों को बेहतर उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिससे आम बागबानों की आमदनी बढ़ेगी.





