Goat Farming.अगर आप खेती के साथसाथ एक ऐसा रोजगार चाहते हैं, जिस में लागत कम लगे और कमाई भी होती रहे, तो बकरीपालन आप के लिए सब से अच्छा रोजगार बन सकता.

मध्य प्रदेश सरकार की बकरीपालन योजना 2026 इसी को आसान बनाने के लिए चल रही है, जो किसान पशुपालकों के लिए अतिरिक्त आमदनी का जरीया बन सकती है.

कम खर्च, कमाई अच्छी

अन्य पशुओं के मुकाबले बकरीपालन करना काफी आसान है. इस को कम चारा, कम जगह और कम देखभाल चाहिए. बकरी साल में 2 बार बच्चे देती है और एक बार में 2-3 बच्चे तक देती है. मतलब 11 पशुओं से 1 साल में आप के पास 20-25 पशु हो सकते हैं.

बकरी का दूध, मांस, खाद और बच्चे सब कुछ बाजार में अच्छे दाम पर बिकता है. त्योहारों पर इस की मांग और भी बढ़ जाती है.

योजना में आप को क्याक्या मिलेगा?

सरकार आप को बकरीपालन की शुरुआत करने के लिए एक पूरी यूनिट देती है, जिस में 10 देशी और उन्नत नस्ल की बकरियां, साथ में 1 उन्नत नस्ल का बकरा, जो आने वाले समय में नस्ल सुधार के काम आता है.

-5 साल तक सभी 11 पशुओं का मुफ्त बीमा मिलता है.

-शुरू के 3 महीने तक बकरियों के लिए मुफ्त दानाभूसा मिलता है.

-मुफ्त पशु चिकित्सा और टीकाकरण.

चरण 3 : कितना पैसा लगेगा और सब्सिडी कितनी

-योजना की कुल लागत सरकार ने 77,456 रुपएतय की है.

-आपका हिस्सा सिर्फ 10 फीसदी यानी 7,746 रुपएन.

-सामान्य और ओबीसी वर्ग को 40 फीसदी सब्सिडी.

-एससीएसटी वर्ग को 60 फीसदी सब्सिडी.

-बाकी पैसा बैंक लोन के रूप में मिलेगा, जिस पर सरकार मदद करती है.

चरण 4: कौन ले सकता है लाभ पात्रता.

-मध्य प्रदेश का रहने वाला कोई भी किसान, मजदूर इस योजना का लाभ ले सकता है. इस में छोटे और सीमांत किसान को प्राथमिकता मिलती है.

कैसे करें आवेदन

-अपने नजदीकी सरकारी पशु अस्पताल में जाएं.

-वहां से बकरीपालन योजना का फार्म लें.

-आधारकार्ड, बैंक पासबुक, फोटो आदि की भी जरूरत होगी.

-फार्म को पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जमा करें. वहां से यह विकासखंड और फिर जिला कार्यालय जाएगा. स्वीकृति के बाद बैंक लोन की प्रक्रिया शुरू होगी.

यह योजना 2026 में पूरी तरह से चालू है. यह उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो गांव में रह कर ही अपना अच्छा रोजगार खड़ा करना चाहते हैं. आवेदन से पहले अपने जिले के पशुपालन विभाग में जा कर उस समय योजना की अपडेट जरूर लें.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...