Weather Update : पिछले सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार सहित उत्तर भारत के लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, जिसमें अब राहत मिलने जा रही है.
मौसम विभाग के अनुसार देश-भर के एक दर्जन राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इन राज्यों में देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है, जहां मौसम खुशगवार हो चुका है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है. हां, आने वाले समय आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की भी संभावना है.
चलेंगी तेज हवाएं
इन राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की भी चेतावनी Weather Update दी है. दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
आने वाले 3 दिनों तक मिलेगी राहत, गिरेगा तापमान
आज से 1 मई तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार गरज के साथ हल्की बारिश तथा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान गिरना तय है.
उसके बाद 1 मई के बाद मौसम में फिर गर्माहट आने लगेगी और तापमान फिर से 40 डिग्री के आसपास पहुंचेगा. ऐसी संभावना है.
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ और आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई है. पश्चिमी और पू्र्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.
बिहार में पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण, गया, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
देश के मध्य भाग मध्य प्रदेश में आज और कल (29 से 30 अप्रैल) तक राज्य का अधिकांश हिस्सा भीषण लू की चपेट में है. छिंदवाड़ा, खजुराहो और नौगांव में लू का असर है. उज्जैन, रीवा, सतना और खजुराहो में गर्मी के आसार हैं. इसके अलावा आज मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों ग्वालियर, रीवा, सतना और छतरपुर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.
अब बात करते हैं तपते राजस्थान की. आने वाले दिनों में राजस्थान राज्य के सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. जयपुर के अलावा कुछ हिस्सों में तेज गरमी और लू चलने के हालात हैं.
देश के पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में आज और कल कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, ऊना, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बताई गई है.
उत्तराखंड में भी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. देहरादून में भी मौसम में बदलाव होगा.
पंजाब में गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, मोहाली आदि में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.
जम्मू-कश्मीर में भी इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है, जिससे गरमी से राहत मिलने के आसार हैं.





