West Bengal Annapurna Scheme: पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना लॉन्च की है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग ने बताया है कि यह योजना 1 जून 2026 से शुरू होगी. योजना के तहत भुगतान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से आधार-लिंक्ड बैंक खातों में किया जाएगा.

अन्नपूर्णा योजना का उद्देश्य क्या है?

सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है. इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को मासिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही उन्हें मुफ्त बस यात्रा और आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिया जाएगा.

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

यह योजना कुछ शर्तों के साथ लागू की जाएगी. योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

इसके अलावा:
• महिला किसी स्थायी सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए
• आयकर दाता नहीं होनी चाहिए
• किसी सरकारी संस्था या विभाग से जुड़ी नहीं होनी चाहिए
• पंचायत या नगर पालिका से संबंधित पद पर नहीं होनी चाहिए
इन सभी शर्तों को पूरा करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी.

लक्ष्मी भंडार योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलेगा फायदा

सरकार के अनुसार, नए नियमों के तहत लक्ष्मी भंडार योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वतः अन्नपूर्णा योजना में शामिल किया जाएगा. हालांकि, जिन लोगों को SIR-2026 प्रक्रिया में मृत, स्थानांतरित, सूची से हटाए गए या अनुपस्थित मतदाता के रूप में चिह्नित किया गया है, उन्हें इस योजना से बाहर रखा जाएगा.
वहीं जिन लोगों ने SIR ट्रिब्यूनल में अपील की है या नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत आवेदन किया है, उन्हें कानूनी निर्णय आने तक आर्थिक सहायता मिलती रहेगी.

आवेदन प्रक्रिया और सत्यापन कैसे होगा?

अन्नपूर्णा योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल 1 जून 2026 से शुरू किया जाएगा. नए आवेदनों की जांच और सत्यापन अधिकृत अधिकारियों द्वारा किया जाएगा:
• ग्रामीण क्षेत्रों में – BDO
• शहरी क्षेत्रों में – SDO
• कोलकाता नगर निगम (KMC) क्षेत्र में – KMC अधिकारी

अंतिम मंजूरी संबंधित जिला मजिस्ट्रेट और KMC कमिश्नर द्वारा दी जाएगी. सत्यापन के बाद रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. West Bengal Annapurna Scheme

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...