Women Empowerment: महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र जुड़ी महिलाओं के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चला रखी हैं. जिससे महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें. वह खुद अपने पैरों पर खड़ी हों और अन्य लोगों को भी तरक्की का रास्ता दिखा सकें.
ऐसी ही एक योजना है लखपति दीदी योजना.
क्या है लखपति दीदी योजना?
भारत सरकार द्वारा शुरू इस योजना का मकसद ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त (Women Empowerment) बनाना है. इस योजना के तहत, स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है.
लखपति दीदी योजना के क्या हैं लाभ :
-
- ब्याज मुक्त ऋण: 5 लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध.
- स्वरोजगार: महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद. छोटे उद्यम जैसे मधुमक्खी पालन, खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा
- आर्थिक सशक्तिकरण: महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता.
- ग्रामीण विकास: ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा.
कौन बन सकती हैं लखपति दीदी:
जिस महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के मध्य हो.
-स्वयं सहायता समूह की SHG की सदस्य होनी चाहिए.
-परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए .
लखपति दीदी योजना के लिए दस्तावेज:
– आधार कार्ड
– पैन कार्ड
– बैंक खाता विवरण
– आय प्रमाण पत्र
– फोटो
कहां और कैसे करें आवेदन?
लखपति दीदी योजना की आधिकारिक वेबसाइट lakhpatididi.gov.in से फॉर्म डाउनलोड करें या नजदीकी बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग, या स्वयं सहायता समूह के कार्यालय से प्राप्त कर सकती हैं .





