Kisan Samman Nidhi: 1 दिसंबर, 2018 को शुरू हुई किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक खास योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करना है.
इस योजना के तहत पात्र किसान को हर साल 6,000 रुपए उनके बैंक खातों में सीधे भेजे जाते हैं. यह रकम तीन किस्तों में 2,000 रुपए के रूप दी जाती है.
होली तक जारी हो सकती है अगली किस्त
अभी तक किसानों को Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त तक का पैसा मिल चुका है, जो पिछले साल 19 नवंबर को जारी की गई थी. इस साल पीएम किसान योजना की पहली किस्त का इंतजार किसान कर रहे हैं, क्योंकि होली का त्योहार आने वाला है और किसानों की अनेक जरूरतें भी होती हैं, इसलिए सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) का यह पैसा उनके लिए अब एक बड़ी जरूरत बन गया है.
माना जा रहा है कि होली से पहले यह राशि जारी की जा सकती है, जिससे करोड़ों किसानों को राहत मिलेगी.
किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर आईडी है जरूरी
सभी किसान पहले से इस योजना (Kisan Samman Nidhi) का लाभ ले रहे हैं फिर भी नवीनतम जानकारी जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले फार्मर आईडी जरूरी है, जो आपके खेती से जुड़े रिकॉर्ड को ऑनलाइन दर्ज करने में मदद करेगा.
-आधार कार्ड
-जमीन के दस्तावेज (खतौनी/खसरा नंबर, जमीन का रिकॉर्ड)
-बैंक अकाउंट की डीटेल (IFSC Code, अकाउंट नंबर, ब्रांच का नाम)
-मोबाइल नंबर
-पासपोर्ट साइज फोटो
ये सभी पेपर भी तैयार होने चाहिए.
कहां देखें 22वीं किस्त की जानकारी
पीएम किसान योजना की ताजा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर देखी जा सकती है.
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से अभी तक 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगली किस्त फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की पूरी संभावना है.





