Onion storage : प्याज की खुदाई के बाद उसका भंडारण (Onion storage) करना किसान के लिए बड़ी समस्या होती है, क्योंकि प्याज जल्दी खराब होने लगता है. अगर प्याज का सही भंडारण (Onion storage) किया जाए तो किसान बेमौसम के समय प्याज बेचकर अच्छी कमाई कर सकता है. राजस्थान सरकार प्याज भंडारण के लिए राज्य के किसानों को अनुदान उपलब्ध करवा रही है.आइए जानते हैं.
प्याज भंडारण : राजस्थान सरकार की योजना
इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्याज की फसल को सुरक्षित रखने और उन्हें उचित मूल्य दिलाने में मदद करना है. इस योजना में राजस्थान सरकार कम लागत में प्याज भंडारण (Onion storage) संरचना बनाने के लिए किसानों को 50 फीसदी तक सब्सिडी प्रदान कर रही है. इस योजना के तहत, किसानों को अधिकतम 87,500 रुपए की सब्सिडी मिल सकती है.
कौन कर सकता है इस योजना में आवेदन?
-आवेदक राजस्थान का मूल निवासी किसान होना चाहिए
-कम से कम 0.5 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए
-प्याज की खेती करने वाला किसान होना चाहिए
जरूरी दस्तावेज कैसे करें आवेदन?
-आधारकार्ड / जनाधार कार्ड
-जमाबंदी की नकल ( छह माह से अधिक पुरानी नही हो)
-बैंक पासबुक
-फोटोग्राफ
ये सब जरूरी कागजात को लेकर ई-मित्र केंद्र पर जाकर किसान आवेदन कर सकता है





