Dairy Plant.  अमूल देश की बड़ी डेयरी कंपनी है. वह अब तक का सबसे बड़ा प्लांट पश्चिम बंगाल में लगाने जा रही है, जिसका फायदा वहां के किसान पशुपालकों को मिलने वाला है और अनेक लोगों को मिलेगा रोजगार भी.

डेयरी क्षेत्र को लेकर पश्चिम बंगाल के किसानों के दिन बदलने वाले हैं. वहां संकरैल क्षेत्र में अमूल का सबसे बड़ा डेयरी प्लांट लगने जा रहा है. डेयरी उद्योग और औद्योगिक विकास के लिए एक खास शरुआत है. अमूल देश का बड़ा ब्रांड है, जिसकी पहचान देश-भर में डेयरी क्षेत्र की अग्रणी संस्था के रूप में है.

डेयरी कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

इस प्लांट के शुरू होने से राज्य के किसानों, पशुपालकों को तमाम फायदे मिलने वाले हैं. अमूल बड़ी प्रसंस्करण इकाई है जो बड़ी मात्रा में दूध और उसके उत्पाद के लिए जानी जाती है, इसलिए अब पश्चिम बंगाल में स्थानीय स्तर पर दूध की खरीद बढ़ेगी. इससे किसानों को अपने उत्पाद के लिए बेहतर बाजार मिलेगा और इस क्षेत्र से जुड़े कारोबार भी बढ़ेंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.

राजनीतिक दांवपेंच के चलते किसानों को हुआ नुकसान

अभी तक पश्चिम बंगाल में राजनितिक उठापटक के चलते अनेक कृषि योजनाएं भी वहां लागू नहीं हो पा रही थीं जिससे प्रदेश के किसानों को अनेक सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा था. अब पिछले दिनों प्रदेश में राजनीतिक बदलाव होने के बाद किसानों के लिए कुछ अच्छे अवसर मिलने के आसार हैं. उन्हीं में से अमूल की यह पहल किसानों और वहां के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...