सांप काटने (Snake Bite) पर किसान को कितना मुआवजा मिलता है? जानिए किस राज्य में कितनी मदद, क्या बीमा जरूरी है और कैसे मिलेगा लाभ. बारिश के मौसम में हर किसान के लिए जरूरी जानकारी.

बारिश शुरू होते ही खेतों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. खासकर धान की रोपाई, गन्ने की निराई, सब्जियों की खेती या पशुओं के लिए चारा काटते समय किसान और खेतिहर मजदूर सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं. इसके अलावा कई बार ट्यूबबेल के कुएं में भी सांप गिर जाते हैं और जब कभी किसान कुंए में लगी मोटर को चैक करने कुएं में उतरता है तब भी किसान मजदूर के साथ सांप करने की घटना हो सकती है और भारत में हर साल हजारों लोगों की मौत सर्पदंश से होती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर खेत में काम करते समय किसान को सांप काट ले तो क्या सरकार मुआवजा देती है? क्या इसके लिए पहले से बीमा कराना जरूरी है?
आइए, जानते हैं कुछ जरूरी बातें.

क्या है सरकारी नियम?

सांप के काटने पर हर राज्य में अलग-अलग नियम हैं, जिसमें किसान की सांप के काटने से मृत्यु होने पर सरकार आर्थिक सहायता देती है.

क्या पहले से किसान का बीमा होना जरूरी है?

ज्यादातर मामलों में इसके लिए पहले से किसान को कोई बीमा कराना आवश्यक नहीं होता, क्योंकि यह सहायता राशि राज्य आपदा राहत (SDRF) या राज्य सरकार की विशेष योजना के तहत दी जाती है,
इसलिए यदि राज्य सरकार की राहत योजना के तहत बिना किसी निजी बीमा के भी मृतक के आश्रितों को सहायता राशि मिलती है.

हालांकि यदि किसान ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा या जीवन बीमा लिया है, तो सरकारी मुआवजे के अलावा बीमा कंपनी से भी अलग दावा किया जा सकता है.

किस राज्य में कितना मिलता है मुआवजा ?

# बिहार सरकार ने वर्ष 2026 में बड़ा फैसला लेते हुए सर्पदंश से मृत्यु पर आर्थिक सहायता 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है. यह राशि अन्य राज्यों में सबसे अधिक मुआवजा राशि है.

# उत्तर प्रदेश में सांप के काटने से किसान की मृत्यु होने पर पात्र परिवार को 4 लाख रुपए तक की सहायता मिलती है.

# ओडिशा में भी वर्तमान में 4 लाख रुपये की सहायता दी जाती है. हालांकि राज्य सरकार ने इस राशि को बढ़ाने की मांग भी केंद्र के समक्ष रखी है.

# मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ में भी जो सहायता राशि दी जाती है, वह सामान्यतः 4 लाख रुपए है.

# केरल में भी सर्पदंश से मृत्यु पर SDRF के तहत 4 लाख रुपए की सहायता का प्रावधान है.

सांप काटने से मृत्यु होने पर कैसे मिलेगा मुआवजा ?

# मरीज को तुरंत सरकारी या किसी बड़े अस्पताल ले जाएं.

# पुलिस या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें.

# मेडिकल रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाणपत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को संभाल कर रखें.

# तहसील, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण या जिलाधिकारी कार्यालय में जल्दी ही आवेदन करें.

# आधार, बैंक खाता, पहचानपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करें.

क्या केवल किसान ही पात्र होता है?

अधिकांश राज्यों में यह सहायता केवल किसान तक सीमित नहीं है. यदि कोई व्यक्ति सर्पदंश से मृत्यु का शिकार होता है और वह संबंधित योजना की पात्रता पूरी करता है, तो उसके आश्रितों को भी सहायता मिल सकती है. हालांकि कुछ राज्यों में कृषि कार्य के दौरान हुई घटना के लिए अलग प्रावधान भी हो सकते हैं.

किसान को पीएम सुरक्षा बीमा का भी मिलेगा फायदा

यदि किसान ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी करा रखा था, तो नियमों के अनुसार उसे उसका भी अलग से लाभ मिलेगा.

ये गलती कभी न करें किसान

# झाड़फूंक के भरोसे समय बर्बाद न करें.

# घरेलू इलाज जैसे जहर चूसना या सांप काटने की जगह चीरा लगाने की कोशिश न करें.

# जितनी जल्दी हो सके अस्पताल पहुंचें, क्योंकि एंटी-स्नेक वेनम (ASV) ही सबसे प्रभावी इलाज है.

ध्यान देने वाली बात

एक बड़ी समस्या यह भी है कि अधिकतर किसानों को इस योजना की जानकारी भी नहीं है और कई पात्र परिवार अपने परिवार का सदस्य खो देने के बाद भी जानकारी के अभाव में मुआवजा नहीं ले पाते.

जागरूक बनें

हर किसान को इस तरह की योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए. इसके लिए कोई भी दुर्घटना होने पर जानकार लोगों से तुरंत संपर्क करना चाहिए. अपने जिले के तहसील, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कृषि विभाग से स्थानीय नियमों की जानकारी अवश्य रखनी चाहिए. Snake Bite

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...