भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने शैक्षणिक वर्ष 2026–27 में पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएच.डी. कार्यक्रमों में प्रवेश (College Admission) लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. आईसीएआर ने आवश्यक पूर्ववर्ती डिग्री (Prerequisite Degree Programme) पूरी करने या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट पी.डी.सी. जारी होने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.
PG और Ph.D. अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि शिक्षा विभाग द्वारा 28 जुलाई 2026 को जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, संशोधित समय-सीमा पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और पीएच.डी. (Ph.D.) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए लागू होगी.
यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिनकी योग्यता डिग्री या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट पी.डी.सी. 31 जुलाई 2026 तक जारी नहीं हो सकी है.
किन कार्यक्रमों पर लागू होगा नया नियम?
नई समय-सीमा निम्नलिखित कार्यक्रमों पर लागू होगी—
• पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कार्यक्रम – वेटरिनरी स्ट्रीम को छोड़कर सभी संबंधित पाठ्यक्रम.
• पीएच.डी. (Ph.D.) कार्यक्रम – सभी स्ट्रीम, जिनमें वेटरिनरी स्ट्रीम भी शामिल है.
अभ्यर्थी अपनी प्रि-रिक्विजिट डिग्री पूरी कर सकते हैं या पी.डी.सी. प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते यह संबंधित कार्यक्रम की काउंसलिंग शुरू होने से पहले हो जाए.
जानिए अब क्या है नई अंतिम तिथि
पहले आईसीएआर ने आवश्यक डिग्री कार्यक्रम पूरा करने या PDC जारी होने की 31 जुलाई 2026 की कट-ऑफ तिथि निर्धारित की थी.अब इस तिथि को संशोधित कर संबंधित PG या Ph.D. कार्यक्रम की काउंसलिंग शुरू होने की तिथि तक कर दिया गया है.
इसका मतलब है कि अब सभी छात्रों के लिए 31 जुलाई 2026 की एक समान समय-सीमा लागू नहीं होगी. अंतिम तिथि संबंधित कार्यक्रम की काउंसलिंग प्रारंभ होने की तिथि पर निर्भर करेगी.
पहले जारी सूचना में किया गया संशोधन
आईसीएआर ने स्पष्ट किया है कि नई समय-सीमा PG एवं Ph.D. सूचना बुलेटिन 2026 में दी गई 31 जुलाई 2026 की पुरानी समय-सीमा का स्थान लेगी. अब विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी पर नज़र रखनी चाहिए और काउंसलिंग कार्यक्रम की तिथियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
यह केवल एक बार की विशेष छूट है
आईसीएआर ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल एक बार के लिए विशेष छूट के रूप में दिया गया है. यह निर्णय विश्वविद्यालयों और विद्यार्थियों के अनुरोध के बाद लिया गया है.
हालांकि, आईसीएआर ने साफ कर दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कट-ऑफ तिथि में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा. इसलिए योग्य अभ्यर्थियों को अपनी डिग्री और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार रखने होंगे.
विद्यार्थियों के लिए इसका क्या मतलब है?
इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जिनकी फाइनल डिग्री या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट पी.डी.सी. जारी होने में देरी हो रही है. अब केवल 31 जुलाई 2026 तक दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण उन्हें प्रवेश प्रक्रिया से बाहर नहीं होना पड़ेगा. हालांकि, उन्हें काउंसलिंग शुरू होने से पहले अपनी प्रि-रिक्विजिट डिग्री पूरी करनी होगी या PDC प्राप्त करना होगा.
अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?
1. सबसे पहले अपनी डिग्री की स्थिति जांचें और सुनिश्चित करें कि वह पूरी हो चुकी है.
2. यदि डिग्री अभी तक जारी नहीं हुई है, तो अपने विश्वविद्यालय से संपर्क कर प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट पी.डी.सी. प्राप्त करने की प्रक्रिया जानें.
3. आईसीएआर की काउंसलिंग तिथियों पर नियमित रूप से नज़र रखें.
4. काउंसलिंग शुरू होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें.
5. ध्यान रखें कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए आईसीएआर की ओर से कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय पर तैयारी पूरी करें. College Admission





