मौजूदा हालात की बात करें तो शहरों में तो ज्यादातर लोग मिल में पिसा आटा इस्तेमाल करते हैं या खुला हुआ पिसापिसाया आटा खरीदते हैं. Home Flour Mill
ऐसे आटे में इस्तेमाल हुए गेहूं की क्वालिटी का पता नहीं चल पाता और न ही यह पता होता है कि यह आटा कितने दिन पहले पीसा गया है.जानकारों की मानें तो गेहूं का आटा 15 दिनों से ज्यादा पुराना पिसा हुआ नहीं खाना चाहिए. अगर आप शुद्ध व ताजा आटा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो क्यों न घर में ही आटा पीसें. तमाम कंपनियों की अनाज पीसने की घरेलू चक्कियां बाजार में मौजूद हैं. Home Flour Mill
आटा चक्की की खासीयतेंजेट कंपनी द्वारा बनाई गई मशीन पूरी तरह आटोमेटिक है, जो खुद चल और बंद हो सकती?है. सुरक्षा के लिहाज से इस में ओवर लोड प्रोटेक्शन और सेफ्टी कट आफ भी लगा है. 12 एमएम वाली प्लाईवुड बौडी से बनी यह मशीन काफी मजबूत और देखने में अच्छी लगती है.इस
मशीन में अनाज या मसाले पिस जाने के बाद अपनेआप मशीन की सफाई हो जाती?है और सफाई खत्म हो जाने के बाद आटा चक्की अपनेआप बंद हो जाती?है. मशीन में ग्राइंडिंग चैंबर में सेफ्टी कटआफ स्विच लगा है. इस आटा चक्की में अच्छी और मजबूत हौर्स पावर वाली मोटर लगी?है, जो बारबार खराब होने के झंझट से छुटकारा दिलाती है. मशीन को आसानी से इधरउधर खिसकाने के लिए व्हील की सुविधा है. इस मशीन का वजन 45 किलोग्राम के आसपास है. Home Flour Mill
कुल मिला कर मशीन की खासीयतों से पता चलता है कि यह आसानी से खरीदी और इस्तेमाल की जा
सकती?है.इस के आटे की खासीयतजेट आटा चक्की पत्थर रहित है इसलिए इस से पिसा हुआ आटा खाने से पथरी से बचाव होता?है. यह छिलके सहित यानी चोकर के साथ आटा पीसती है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता?है. इस से लोगों को अपने घर में ही साफसुथरे अनाज से पौष्टिक आटा मिलता?है. साथ ही चक्की पर अनाज ले जाने व लाने का समय भी बचता है.मिले मनपसंद आटाघर में चक्की रखने से लोग अपने हिसाब से मोटा या बारीक आटा और मसाले पीस सकते हैं.
घर में जेट आटा चक्की लगाने से जगह की बचत होती है. यह मशीन रसोईघर में आराम से रखी जा
सकती?है. घरों में दूसरी चक्कियां लगाने से अस्थमा (दमा) के मरीजों को काफी परेशानी होती है, क्योंकि उन चक्कियों के कारण आटे व मसाले के कण हवा में घुलते रहते हैं. नौकरीपेशा व समय की कमी वाले परिवारों के लिए यह एक अनोखा तोहफा है. ऐसे लोग दफ्तर जाते समय या रात को सोते समय चक्की को चला सकते हैं, क्योंकि आटा पीसने के बाद जेट आटा चक्की अपनेआप बंद हो जाती है.जेट आटा चक्की से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए कंपनी से जुड़े अमरजीत से उन के मोबाइल नंबरों 09416041107 व 09992231011 पर संपर्क किया जा सकता है. Home Flour Mill




