गरमियों के शुरू होते ही कच्चे आमों का मौसम भी शुरू हो जाता है. मार्चअप्रैल से ले कर जूनजुलाई तक कच्चे आम मिलते हैं. कच्चे आमों का तमाम तरह से इस्तेमाल किया जाता है. इन में सब से अच्छा इस्तेमाल आमपने के रूप में होता है. आमपना गरमी का सब से अच्छा और सस्ता पेय पदार्थ होता है, जो शरीर को गरमी की लू से बचाता है. गरमी के मौसम में शरीर से खूब पसीना निकलता है, जिस की वजह से शरीर का पानी सूख जाता है. शरीर को और पानी की जरूरत होती है. ऐसे में आम का पना काफी मददगार होता है. Summer Drink
आमपने में कच्चे आमों के साथ हरी धनिया, पुदीना, काला नमक व सफेद नमक का इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी चीजें गरमी के दिनों में लाभकारी होती हैं. अगर गांवदेहात में रहने वाले लोग गरमी में आमपने को बना कर बेचने का काम करें तो उन को अच्छा मुनाफा हो सकता है. आज के दौर में शहरों का दायरा बढ़ गया है. ऐसे में आमपना बेचना बेहतर काम हो सकता है. लस्सी व कोल्ड ड्रिंक जैसे दूसरे ठंडे पेय पदार्थों के मुकाबले यह सस्ता बिकता है और यह हर किसी को पसंद भी आता है.आमपना बेचने के लिए मिट्टी के बड़े से घड़े का इस्तेमाल किया जाता है. इस में पानी और दूसरीसामग्री रखी जाती है.
मिट्टी के इस घड़े को सजाने के लिए उस के ऊपर हरेहरे कच्चे आम, धनिया और पुदीना को
रखा जाता है. इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए कई लोग साइकिल का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग इसे सब्जी बेचने वाले ठेले पर रख कर बेचते हैं. आमपना 5 रुपए से ले कर 10 रुपए प्रति गिलास के हिसाब से बेचा जाता है. कई लोग इसे रोजगार के रूप में अपना लेते हैं. वे गरमी के दिनों में आमपना बेचने का काम करने लगते हैं. आमपना बेचने वाले राम प्रसाद कहते हैं, ‘आमपना में स्वाद का खास महत्त्व होता है. एक बार पीने वाले को अगर आमपना का स्वाद पसंद आ जाता है, तो फिर वह बारबार उसीदुकानदार के पास जाता है.’ आमपना बनाने के लिए सामग्री1 बड़ा सा कच्चा आम, आधा कप कटी हरी धनिया, 2 कप पुदीनापत्ती, 2 हरी मिर्चें, 1 चम्मच सफेद नमक, 1चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा और 3-4 गिलास पानी.आमपना बनाने की विधिकच्चे आम को धो कर ऊपर से काट लें. उस का ऊपर वाला हिस्सा अलग कर दें. अब आम को एक बार फिर से धो लें. इस के बाद गुठली सहित आम को उबाल लें. जब आम ठंडा हो जाए तो उस को मसल कर उस का छिलका और गुठली अलग कर दें. आम का गूदा साफ बरतन में रख लें. धनिया पत्ती, पुदीना और मिर्च को अच्छी तरह धो लें. उन के रेशे निकाल कर पीस लें. Summer Drink
इस तैयार पेस्ट में काला नमक, सफेद नमक और भुना जीरा मिला दें. इस को हलका सा पीस लें. तैयार पेस्ट को आम के गूदे के साथ मिला दें. इस में 4-5 गिलास पानी डालें और मिश्रण को आपस में ठीक से मिलाएं. तैयार पदार्थ को छन्नी से छान कर रख दें. अगर इसे ठंडा करना हो, तो इस में बरफ के टुकड़े मिला दें. अब इसे गिलास में डाल कर पीएं. आमपना का खट्टातीखा और नमकीन स्वाद पीने वाले को पसंद आता है. इस में आम की खटास के साथ पुदीने का स्वाद सेहत को बेहतर करता है. यह खाना पचाने और शरीर को लू से बचाने का काम भी करता है. कुछ आमपना बनाने वाले लोग आम को उबालने के बजाय भून लेते हैं. आम को भूनते समय यह जरूर ध्यान रखें कि वह जलने न पाए. आमपना का खट्टा स्वाद लड़कियों को बेहद पसंद आता है. आमपने की शौकीन प्रियंका वर्मा कहती हैं,‘आमपना गरमी के दिनों में बहुत अच्छा लगता है. यह शरीर को लू से बचाता है. दूसरे ठंडे पेय पदार्थ पीने के बाद भी मन नहीं भरता है. आमपना पीने से मन भर जाता है.’Summer Drink





