Kubota NeoStar. बागबानी और कतारों की जाने फसल के लिए ‘कुबोटा नियोस्टार’ का एक खास टैक्टर जो 21-27 HP की रेंज में आया है. यह ट्रैक्टर बागबानी और लाइन में लगाई गई फसल के लिए उत्तम है. जिसका कॉम्पेक्ट डिजाइन खेत के हर कोने तक पहुंचकर अपना बेहतर रिजल्ट देता है. कुबोटा की यह नई पेशकश उसकी मजबूत विरासत और भारत में 80,000 से ज्यादा कॉम्पैक्ट और नैरो ट्रैक्टर ग्राहकों के भरोसे पर आधारित है.
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, जो कृषि-मशीनरी और निर्माण उपकरणों की एक प्रमुख कंपनी है, उस ने हाल ही में ‘कुबोटा नियोस्टार’ (Kubota Neostar) को पेश करने की घोषणा की. यह कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर 21-27 HP रेंज की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया गया है. आइए जानते हैं इस की क्या हैं खासियतें :
बागबानी खेती के लिए 2 बेहतर डिजाइन
महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में गन्ने, अंगूर के बागों और बागबानी के लिए यह उत्तम है. यह रेंज 2 कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है. नियोस्टार का नैरो वेरिएंट, जिसकी चौड़ाई लगभग 2.98 फुट है जो गन्ने और 2 कतारों के बीच की कम जगह में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है; जबकि नियोस्टार को अंगूर और अन्य फलों के बागों और कम जगह वाली जगहों पर कई तरह की फसलों के लिए एक स्मार्ट कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर के तौर पर बनाया गया है. पिछले 3 सालों में बागबानी में मशीनीकरण बढ़ने के कारण लगभग 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
क्या हैं खासियतें?
-सभी मॉडल्स में पावर स्टीयरिंग की सुविधा जो ऑपरेटर को बेहतरीन आराम देती है.
-Eco PTO ऑपरेशन्स के दौरान ईंधन की बचत को बेहतर बनाता है.
-इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन कई तरह की फसलों और कम जगह वाली फसलों के लिए लाभकारी है.
-यह सब्जी उगाने वाले किसानों, बागों का रखरखाव करने वालों और कृषि यंत्र स्प्रेइंग, रोटावेटर व लोडर को इस्तेमाल करने में भी सक्षम है.
बागबानी और खेती में तेजी से बढ़ते मशीनीकरण से किसानों का रुझान ट्रैक्टरों की ओर बढ़ा है, खासकर कम जमीन वाले किसानों और बागबानी के लिए इस तरह के ट्रैक्टर खासे पसंद किए जाते हैं.
अगर आप इस उत्पाद के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो वेबसाइट www.escortskubota.com पर जाएं.





