Seed Hub: बीज भंडारण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए अहम फैसला लिया है. इस फैसले का मकसद किसानों को समय पर अच्छे और उन्नत बीज उपलब्ध कराना है, ताकि उत्पादन बढ़े और खेती ज्यादा लाभकारी बन सके. Seed Hub
कौन करेगा बीज भण्डारण
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने कृषि विश्वविद्यालयों में बीज भंडारण की आधुनिक सुविधाएं विकसित करने और कृषि विभाग के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए वित्तीय मंजूरी दी है. मजबूत बीज भंडारण व्यवस्था से फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा और किसानों को समय पर उन्नत बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे.
बनेंगे सीड हब
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के साथ ही बांदा और कानपुर के कृषि विश्वविद्यालयों में स्पेशलाइज्ड सीड स्टोरेज यूनिट और सीड हब बनाए जाएंगे. इसके लिए करीब 4.68 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है. इन सीड हब में बीजों को सुरक्षित रखने और बेहतर तरीके से किसानों तक पहुंचाने की सुविधा होगी. वहीं, कृषि विस्तार से जुड़ी एक योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करीब 0.25 करोड़ रुपये की राशि भी देगी. Seed Hub
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा :
-
- किसानों की बढ़ेगी आय.
- मिलेंगे बेहतर बीज.
- योजनाओं से किसानों को मिलेगा लंबे समय तक फायदा.
- मंजूर धनराशि का सही इस्तेमाल समय पर किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके.
- यह कदम प्रदेश की खेती को और मजबूत बनाएगा.
प्राकृतिक खेती बढ़ावा
उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्राकृतिक खेती का दायरा 94,300 हेक्टेयर तक बढ़ाया जा चुका है, जिसका जल्द ही एक लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित है. Seed Hub
बुंदेलखंड क्षेत्र पर खास फोकस
कृषि विभाग के अनुसार बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में 23,500 हेक्टेयर क्षेत्र में गो-आधारित प्राकृतिक खेती शुरू की गई है. इससे रासायनिक खेती पर किसानों की निर्भरता कम होगी और किसान प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ेंगे.
अच्छी खेती के लिए किसानों को समय पर बीज मिलना खास अहमियत रखता है, ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाया यह कदम निश्चय ही किसानों के लिए लाभकारी होगा. Seed Hub





