लखनऊ : रूस के मास्को में स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय आमरस- 2023 महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिस का प्रतिनिधित्व प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने किया.

इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न प्रजातियों के आमों को प्रदर्शित किया गया. साथ ही, रूस के 'ढाबा' रेस्टोरेंट में आम से अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार किए गए. इस दौरान उद्यान मंत्री ने रूस के व्यापारियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया.

उन्होंने रूस के लोगों को प्रदेश के आमों की विशिष्ट प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी व इस के गुणों से भी परिचित कराया.

Mango Festival
Mango Festival

उन्होंने आगे बताया कि रूस में उत्तर प्रदेश के आमों का बोलबाला रहा और वहां के लोगों ने यहां के आमों को काफी पसंद भी किया. उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने महोत्सव में आए रूस के व्यापारियों को उत्तर प्रदेश में बागबानी एवं अन्य क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित भी किया.

मास्को में आयोजित आमरस-2023 महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलगअलग जनपदों से विभिन्न प्रजातियों के आम जैसे दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, आम्रपाली, रामकेला सहित अन्य रंगीन प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया. इस महोत्सव में लगभग 2,000 लोग सम्मिलित हुए और उन सभी का उत्साह उत्तर प्रदेश के फलों के राजा आम के प्रति चरम पर रहा. सभी ने पूरे उत्साह व उमंग से प्रदेश के आमों के स्वाद को चखा व इस की जम कर तारीफ भी की.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
सब्सक्राइब करें
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...